कोलकाता, दो मई (भाषा) होजरी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक और मानद चेयरमैन दीनदयाल गुप्ता का शनिवार को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।
गुप्ता के परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटे और पोते-पोतियां हैं, जो अब डॉलर इंडस्ट्रीज का व्यवसाय संभालते हैं।
हरियाणा के भिवानी जिले के मानहेरू गांव में 13 सितंबर, 1937 को जन्मे गुप्ता 1962 में कोलकाता आ गए थे। उन्होंने ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप होजरी उत्पादों का निर्माण और बिक्री शुरू की।
उन्होंने 1972 में डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड की नींव रखी और पांच दशकों से अधिक समय तक इसे एक साधारण शुरुआत से आगे बढ़ाते हुए भारत के अग्रणी होजरी और परिधान निर्माताओं में से एक बनाया। इसका राजस्व 1,700 करोड़ रुपये से अधिक है।
उन्हें पश्चिम बंगाल होजरी एसोसिएशन की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और सन्मार्ग बिजनेस अवार्ड सहित कई अन्य सम्मान प्राप्त हुए।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय