Dunkin Donuts India: भारत में डंकिन डोनट्स की विदाई के संकेत, बंद होने जा रहे हैं स्टोर्स, लेकिन क्या है इस अचानक फैसले का राज?
Dunkin Donuts India: अमेरिकी फूड ब्रांड डंकिन डोनट्स के भारत में कारोबार को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। कंपनी के भारतीय पार्टनर जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड ने फ्रेंचाइजी समझौते को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है, जिससे भारत में डंकिन स्टोर्स बंद होने की संभावना बढ़ गई है।
(Dunkin Donuts India/ Image Credit: Pixabay)
- डंकिन डोनट्स भारत में अपने स्टोर्स बंद करने जा रहा है।
- जुबिलेंट फूडवर्क्स ने फ्रेंचाइजी समझौते को आगे न बढ़ाने का फैसला लिया।
- एग्रीमेंट 31 दिसंबर 2026 को खत्म हो रहा है।
नई दिल्ली: Dunkin Donuts India: अमेरिकी फूड ब्रांड डंकिन डोनट्स के भारत में कारोबार को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। कंपनी के भारतीय पार्टनर जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड ने फ्रेंचाइजी समझौते को आगे बढ़ाने का फैसला नहीं किया है। यह एग्रीमेंट 31 दिसंबर 2026 को खत्म हो रहा है। इसके बाद देशभर में डंकिन डोनट्स के स्टोर्स को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा। ऑपरेशन्स धीरे-धीरे पूरी तरह समाप्त कर दिए जाएंगे।
इस फैसले के पीछे की वजह
जुबिलेंट फूडवर्क्स Ltd ने बताया कि यह कदम उनकी रणनीति में बदलाव को दर्शाता है। कंपनी अब अपने मुख्य ब्रांड्स और अहम बाजारों पर ज्यादा ध्यान देना चाहती है। मिली जानकारी के मुताबिक लगातार नुकसान और उम्मीद के मुताबिक बिजनेस में ग्रोथ न मिलना भी इस निर्णय की बड़ी वजह है। बोर्ड की मंजूरी और आधिकारिक फाइलिंग के बाद डंकिन से जुड़े कारोबार को बंद करने का फैसला लिया गया।
स्टोर्स बंद करने की प्रक्रिया
कंपनी ने बताया कि डंकिन स्टोर्स एक साथ बंद नहीं किए जाएंगे। ऑपरेशन धीरे-धीरे कम किए जाएंगे। कुछ जगहों पर दुकानें पूरी तरह बंद की जा सकती हैं, जबकि कुछ स्टोर्स को बेचने या किसी और को देने का विकल्प भी लिया जा सकता है। यह प्रक्रिया तय नियमों के मुताबिक होगी, ताकि ग्राहकों पर असर कम से कम पड़े और कोई परेशानी न हो।
जुबिलेंट फूडवर्क्स का विस्तार
जुबिलेंट फूडवर्क्स Ltd की शुरुआत 1995 में हुई थी। आज कंपनी भारत समेत तुर्की, बांग्लादेश, श्रीलंका, अजरबैजान और जॉर्जिया में 3,500 से ज्यादा स्टोर्स चलाती है। कंपनी Domino’s और Popeyes जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स भी मैनेज करती है। इसके अलावा जुबिलेंट के खुद के ब्रांड्स जैसे Hong’s Kitchen और तुर्की में CAFE brand COFFY भी हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Akshya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया केवल शुभ मुहूर्त नहीं, बल्कि इतिहास में दर्ज हैं ये अद्भुत और आश्चर्यजनक घटनाएं, जिन्हें जानकर आप रह जाएंगे हैरान!
- Seema Haider News : पंडित जी ने दिया ‘भ’ अक्षर, तो सीमा ने रख दिया ये नाम! आखिर क्यों चर्चा में है सीमा-सचिन के छठे बच्चे का नामकरण?
- Indore Honey Trap Gang Exposed : हसीना का जाल और फिर कमरे में खौफनाक खेल! आखिर कैसे युवकों को शिकार बनाता था हनीट्रैप का ये गिरोह? पुलिस के खुलासे से उड़े होश

Facebook


