आयशर मोटर्स का लाभ चौथी तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 1,520 करोड़ रुपये पर

Ads

आयशर मोटर्स का लाभ चौथी तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 1,520 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 09:58 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 09:58 PM IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) आयशर मोटर्स का एकीकृत मुनाफा वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में 11.58 प्रतिशत बढ़कर 1,519.95 करोड़ रुपये रहा।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,362.15 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आलोच्य तिमाही में परिचालन राजस्व 6,080.09 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 5,241.11 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में, आयशर मोटर्स का शुद्ध 16.5 प्रतिशत बढ़कर 5,515.23 करोड़ रुपये हो गया। परिचालन से होने वाला कुल राजस्व 24 प्रतिशत बढ़कर 23,407.56 करोड़ रुपये रहा

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण