ईएमएस के आईपीओ को अंतिम दिन मिला 75 गुना अभिदान

ईएमएस के आईपीओ को अंतिम दिन मिला 75 गुना अभिदान

ईएमएस के आईपीओ को अंतिम दिन मिला 75 गुना अभिदान
Modified Date: September 12, 2023 / 07:25 pm IST
Published Date: September 12, 2023 7:25 pm IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) पानी और जलनिकासी से जुड़ी ढांचागत कंपनी ईएमएस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के अंतिम दिन मंगलवार को 75.28 गुना अभिदान मिला है।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत कंपनी की 1,07,87,431 शेयरों की पेशकश पर कुल 81,21,02,970 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

आंकड़ों के अनुसार, पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) खंड को 153.02 गुना अभिदान मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 82.32 गुना जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) श्रेणी को 29.79 गुना अभिदान मिला है।

आईपीओ के तहत 146.24 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किये गये। इसके अलावा इसमें बिक्री पेशकश के तहत 82,94,118 इक्विटी शेयर रखे गये हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 200-211 प्रति शेयर रखा गया।

ईएमएस ने निर्गम से पहले बड़े निवेशकों से 96.37 करोड़ रुपये जुटाये थे।

भाषा अजय अजय प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में