EPF Withdrawal UPI ATM: अब आपका पैसा मिलेगा तुरंत हाथ में! UPI और ATM से सीधे निकाल सकेंगे PF का पैसा! जानिए कब होगा लॉन्च और क्या बदलेगा सिस्टम?

Ads

EPF Withdrawal UPI ATM: EPFO 3.0 के तहत जल्द ही UPI और ATM से PF निकालने की सुविधा शुरू हो सकती है। इसकी टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। नए सिस्टम में कर्मचारी अपने PF बैलेंस का 50% से 75% तक की राशि निकाल सकेंगे। साथ ही दावों का निपटारा पहले से काफी तेज हो जाएगा।

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 11:45 AM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 11:45 AM IST

(EPF Withdrawal UPI ATM/ Image Credit: Paytm)

HIGHLIGHTS
  • EPFO 3.0 से PF सेवाएं पूरी तरह डिजिटल और आसान होंगी।
  • भविष्य में UPI और ATM से PF निकासी की सुविधा मिल सकती है।
  • सदस्य 50% से 75% तक PF बैलेंस निकाल सकेंगे।

नई दिल्ली: EPF Withdrawal UPI ATM: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सदस्यों के लिए एक बड़ा डिजिटल बदलाव लाने की तैयारी कर रह है। इस नई व्यवस्था को EPFO 3.0 नाम दिया गया है। इसके तहत PF से जुड़ी कई सेवाएं पहले से ज्यादा आसान और पूरी तरह डिजिटल हो जाएंगी। सबसे बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि भविष्य में कर्मचारी अपने EPF खाते से पैसे UPI और ATM के जरिए भी निकाल सकेंगे। हालांकि यह सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है। लेकिन सरकार के इसके जल्द लागू होने के संकेत दिए हैं।

जल्द हो सकता है लॉन्च

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया के अनुसार EPFO 3.0 की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। अब इसकी लॉन्चिंग से जुड़ी अंतिम तैयारियां चल रही हैं। फिलहाल सरकार ने इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। जिससे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

UPI और ATM से PF निकालने की सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद EPFO सदस्य अपने आधार से जुड़े बैंक खाते में PF की राशि सीधे ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके लिए UPI और ATM दोनों विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं। अभी तक PF निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन और कई चरणों की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है जिसमे समय लगता है। EPFO 3.0 आने के बाद यह प्रक्रिया तेज और आसान हो जाएगी। इससे जरूरत के समय कर्मचारियों को तुरंत अपने पैसे प्राप्त कर सकेंगे।

निकासी सीमा और सुरक्षा नियम

प्रस्तावित नियमों के अनुसार सदस्य अपने कुल PF बैलेंस का लगभग 50% से 75% तक निकाल सकेंगे। हालांकि अंतिम नियम लॉन्च के समय तय किए जाएंगे। साथ ही खाते में कम से कम 25% राशि बनाए रखना अनिवार्य होगा ताकि रिटायरमेंट के लिए बचत सुरक्षित रहे। EPFO का उद्देश्य कर्मचारियों की दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा को बनाए रखना है। इसलिए पूरी राशि निकालने की अनुमति नहीं होगी।

तेज क्लेम सेटलमेंट

सरकार ने PF दावों के निपटारे की प्रक्रिया को भी तेज करने के लिए ऑटो-सेटलमेंट सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है। इससे कई दावे कुछ ही दिनों में पूरे हो सकेंगे। इसके अलावा EPFO 3.0 में UMANG ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन, UAN एक्टिवेशन, पासबुक एक्सेस और आधार सुधार जैसी डिजिटल सुविधाएं भी मिलेंगी। इस प्रकार यह सिस्टम PF मैनेजमेंट को अधिक आसान, तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

EPFO 3.0 क्या है?

EPFO 3.0 एक नया डिजिटल सिस्टम है, जिसके तहत PF सेवाओं को ज्यादा आसान, तेज और पूरी तरह ऑनलाइन बनाया जाएगा।

क्या EPFO 3.0 में UPI और ATM से पैसा निकाला जा सकेगा?

हाँ, प्रस्ताव के अनुसार भविष्य में PF निकासी UPI और ATM के जरिए संभव हो सकती है, लेकिन यह सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है।

PF का कितना पैसा निकाला जा सकेगा?

नई व्यवस्था में सदस्य अपने कुल PF बैलेंस का 50% से 75% तक निकाल सकेंगे, जबकि कुछ हिस्सा खाते में रखना जरूरी होगा।

EPFO 3.0 कब लॉन्च होगा?

टेस्टिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट अभी घोषित नहीं की गई है।