अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर स्थिर

Ads

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर स्थिर

  •  
  • Publish Date - February 3, 2021 / 11:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

मुंबई, तीन फरवरी (भाषा) अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को स्थिर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में मजबूत रुख के बीच रुपये की विनिमय दर एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 72.95 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 72.96 पर खुला और एक समय कारोबार के दौरान ऊंचे में 72.92 और नीचे में 72.98 तक चला गया था।

अंत में यह कल के बंद स्तर से केवल एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 72.95 पर बंद हुआ।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कल 72.96 पर बंद हुआ था।

उधर, घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 458.03 अंक यानी 0.92 प्रतिशत मजबूत होकर 50,255.75 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 142.10 अंक यानी 0.97 प्रतिशत छलकर 14,789.95 अंक पर बंद हुआ।

भाषा रमण मनोहर

मनोहर