मसाला क्षेत्र की अप्रयुक्त संभावनाओं का पता लगाएं: चिराग पासवान
मसाला क्षेत्र की अप्रयुक्त संभावनाओं का पता लगाएं: चिराग पासवान
नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को भारत में मसाला क्षेत्र की अप्रयुक्त संभावनाओं को तलाशने का आह्वान किया। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण नवाचार और वैश्विक बाजार से एकीकरण का लाभ उठाते हुए मूल्य आधारित परिवेश पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।
पासवान ने गुणवत्ता मानकों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत पर भी जोर दिया और कहा कि वैश्विक भरोसा बनाने तथा निर्यात अस्वीकृति से बचने के लिए गुणवत्ता बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार यहां उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के एक कार्यक्रम में मंत्री ने न्यूट्रास्युटिकल्स, आरोग्य उत्पादों और मूल्य वर्धित मसाला क्षेत्रों में उभरते अवसरों का जिक्र किया और अनुसंधान, नवाचार तथा तकनीक में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में मसाला क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया और कहा, ''भारत को अब मात्रा आधारित नजरिये से मूल्य आधारित परिवेश की ओर बढ़ना चाहिए, जिसमें खाद्य प्रसंस्करण, नवाचार और वैश्विक बाजार से एकीकरण का लाभ उठाया जा सके।''
मंत्री ने दोहराया कि सरकार लगातार सुधारों और नीतिगत समर्थन के जरिये व्यापार करने में सुगमता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उद्योग जगत के हितधारकों को इस क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रूप से सिफारिशें देने के लिए आमंत्रित किया।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण
लेखक के बारे में
Web Title: मसाला क्षेत्र की अप्रयुक्त संभावनाओं का पता लगाएं: चिराग पासवान
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›टाटा मोटर्स की कुल बिक्री सितंबर में 42 प्रतिशत बढ़कर 51,062 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:44 pmहोंडा मोटरसाइकिल ने हैंडल-लॉक स्क्रू में समस्या के कारण 96 रेबेल 500 बाइक वापस मंगाईं
01 Oct 2026 | 5:40 pmनिसान की घरेलू बिक्री सितंबर में दोगुनी होकर 3,300 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:38 pmपरिवार अल्पकालिक लाभ के बजाय अपने निवेश को दीर्घकालिक बचत योजनाओं में लगाएं : सीईए
01 Oct 2026 | 5:32 pmत्योहारों से पहले सरकार ने चीनी डीलर के लिए स्टॉक सीमा घटाकर 1,000 क्विंटल की
01 Oct 2026 | 5:15 pmवीबीएल का दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के अधिग्रहण का सौदा ‘मध्यस्थता’ में भेजा गया
01 Oct 2026 | 5:06 pmटाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर
01 Oct 2026 | 5:01 pmएआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन
01 Oct 2026 | 4:48 pm