सितंबर में निर्यात 22.63 प्रतिशत बढ़कर 33.79 अरब डॉलर पर

Ads

सितंबर में निर्यात 22.63 प्रतिशत बढ़कर 33.79 अरब डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - October 14, 2021 / 06:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) इंजीनियरिंग सामान और पेट्रोलियम उत्पादों जैसे प्रमुख क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से सितंबर में भारत का वस्तु निर्यात सालाना आधार पर 22.63 प्रतिशत बढ़कर 33.79 अरब डॉलर हो गया।

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार सितंबर में वस्तु आयात 56.39 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 84.77 प्रतिशत अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार सितंबर में व्यापार घाटा बढ़कर 22.59 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल के इसी महीने में 2.96 अरब डॉलर था।

भाषा प्रणव रमण

रमण

शीर्ष 5 समाचार