फेडरल बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 64 प्रतिशत बढ़कर 600.66 करोड़ रुपये पर

Ads

फेडरल बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 64 प्रतिशत बढ़कर 600.66 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 15, 2022 / 01:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) फेडरल बैंक का वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 64 प्रतिशत बढ़कर 600.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

निजी क्षेत्र के ऋणदाता बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 की जून तिमाही में 367.29 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बैंक का इससे पिछले तिमाही (जनवरी-मार्च) में शुद्ध लाभ 540.54 करोड़ रुपये था।

फेडरल बैंक ने शेयर बाजारों दी एक सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान इसकी कुल आय बढ़कर 4,081.48 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 4,003.97 करोड़ रुपये थी।

बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) 30 जून, 2022 तक घटकर सकल अग्रिम का 2.69 प्रतिशत रह गईं। जून, 2021 के अंत में यह 3.50 प्रतिशत थीं।

मूल्य के संदर्भ में, सकल एनपीए या फंसा कर्ज घटकर 4,155.33 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2021-22 की जून तिमाही के अंत में यह आंकड़ा 4,649.33 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में फंसे कर्ज और आकस्मिकताओं के लिए बैंक का प्रावधान घटकर 166.68 करोड़ रुपये रह गया जो एक साल पहले समान अवधि में 639.94 करोड़ रुपये था।

भाषा रिया मानसी

मानसी