बैंकॉक, 27 फरवरी (एपी) वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी ब्लॉक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी अपने 10,000 से अधिक कर्मचारियों में से 4,000 से अधिक की छंटनी कर रही है। यह कृत्रिम मेधा (एआई) के उपयोग का लाभ उठाने के लिए पुनर्गठन का हिस्सा है।
स्क्वेयर और कैश ऐप जैसे ऑनलाइन भुगतान मंच की मूल कंपनी ब्लॉक के शेयरधारकों को भेजे पत्र में जैक डोर्सी ने कहा, ‘‘ मूल सिद्धांत सरल है। बुद्धिमत्ता उपकरण ने इस सोच में बदलाव किया है कि कंपनी बनाने या चलाने के लिए क्या मायने रखता है। हम जिन उपकरणों का निर्माण कर रहे हैं, उनका इस्तेमाल करते हुए छोटा दल अधिक व प्रभावी काम कर पाएगा।’’
वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी ब्लॉक की स्थापना 2009 में की गई थी। सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी अमेरिका, कनाडा, यूरोप के कुछ हिस्सों, ऑस्ट्रेलिया और जापान में परिचालन करती है।
गौरतलब है कि हाल ही में यूपीएस, अमेजन, डॉव और द वॉशिंगटन पोस्ट जैसी कई अन्य प्रमुख कंपनियों ने भी छंटनी की घोषणा की है।
एपी निहारिका
निहारिका