फिनो पेमेंट्स बैंक के अंतरिम सीईओ का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा

Ads

फिनो पेमेंट्स बैंक के अंतरिम सीईओ का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 06:08 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 06:08 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) फिनो पेमेंट्स बैंक ने मंगलवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में केतन मर्चेंट का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 25 मई, 2026 के पत्र के जरिये आरबीआई ने मर्चेंट के कार्यकाल को 27 मई, 2026 से प्रभावी तीन महीने के लिए बढ़ाने की अनुमति दी है।

इससे पहले, बैंक के निदेशक मंडल ने मर्चेंट का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी।

मार्च में आरबीआई ने मर्चेंट को तीन महीने के लिए अंतरिम सीईओ नियुक्त करने को मंजूरी दी थी। यह नियुक्ति उस समय की गई थी जब बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ऋषि गुप्ता को कर चोरी से जुड़े एक कथित धोखाधड़ी मामले में जीएसटी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था।

बैंक ने उस समय कहा था कि कानूनी राय के आधार पर उसके निदेशक मंडल का मानना है कि गुप्ता के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता और वह ‘फिट एंड प्रॉपर’ हैं।

हालांकि, गुप्ता ने 21 मई, 2026 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय