जी-सैप: आरबीआई ने कहा, 35,000 करोड़ रूपये मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद 20 मई को

जी-सैप: आरबीआई ने कहा, 35,000 करोड़ रूपये मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद 20 मई को

जी-सैप: आरबीआई ने कहा, 35,000 करोड़ रूपये मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद 20 मई को
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: May 12, 2021 4:40 pm IST

मुंबई, 12 मई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि सरकारी प्रतिभूति अधिग्रहण कार्यक्रम (जी-सैप 1.0) के तहत 20 मई, 2021 को दूसरी किस्त के तहत 35,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार से खरीद की जाएगी। बांड प्रतिफल को स्थिर और व्यवस्थित रखने के प्रयास के तहत यह कदम उठाया जा रहा है।

पिछले महीने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि आरबीआई जी-सैप 1.0 के तहत वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में एक लाख करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार से खरीद गतिविधियां आयोजित करेगा।

इस प्रकार की 25,000 करोड़ रुपये की पहली नीलामी 15 अप्रैल को हुई थी।

केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘वह सरकारी प्रतिभूति अधिग्रहण कार्यक्रम (जी-सैप 1.0) के तहत 20 मई, 2021 को ₹35,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार में खरीद की दूसरी श्रृंखला आयोजित करेगा।’’

दास ने उस समय कहा था कि इस कार्यक्रम के तहत आरबीआई संतोषजनक नकदी स्थिति के बीच स्थिर और व्यवस्थित बांड प्रतिफल के लिये सरकारी प्रतिभूतियों के खुले बाजार में खरीदारी को लेकर एक विशिष्ट राशि के लिए प्रतिबद्ध होगा।

जी-सैप गतिविधियां आरबीआई की नकदी समायोजन सुविधा (एलएएफ), खुले बाजार की गतिविधियां (ओएमओ) और कर्ज की लागत कम रखने के लिये बांड की खरीद-बिक्री जैसी सामान्य गतिविधियों के साथ चलेगी।

भाषा

रमण महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में