Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या! उनके ही पार्टी के नेता इस वजह से छीन ली जिंदगी, दी थी इतने लाख में सुपारी

Ads

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की हत्या! उनके ही पार्टी के नेता इस वजह से छीन ली जिंदगी, BJP leader murdered in Chhattisgarh

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 11:26 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 11:26 PM IST

बिलासपुर। Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर शहर में भाजपा नेता की हत्या की साजिश के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि भाजपा नेता की हत्या के षड्यंत्र का मास्टरमाइंड भी भाजपा का ही एक पदाधिकारी निकला। पुलिस ने BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के बेलतरा पूर्व मंडल अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। उसके साथ सहयोगी नारद श्रीवास को भी हिरासत में लिया गया है।

25 लाख में दी गई थी सुपारी

Bilaspur Crime News: जांच के मुताबिक भाजपा पार्षद बंधु मौर्य की हत्या के लिए 25 लाख रुपये में सुपारी दी गई थी। यह राशि आरोपी राजू सोनकर द्वारा अपने साथी नारद श्रीवास के माध्यम से तय की गई थी। बताया जा रहा है कि बीते 13 दिसंबर को बंधु मौर्य पर जानलेवा हमले की कोशिश भी की गई थी, हालांकि वे बाल-बाल बच गए।

लूटकांड की जांच में हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, हाल ही में एक ज्वेलरी व्यापारी से हुई लूट की वारदात के आरोपियों से पूछताछ के दौरान इस साजिश का खुलासा हुआ। पूछताछ में सामने आया कि हत्या की सुपारी और लूटकांड दोनों में आरोपियों की संलिप्तता है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की साजिश, लूट और अन्य आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। मामले में और लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें