गोवा सरकार ने औद्योगिक क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को उन्नत बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर किये

गोवा सरकार ने औद्योगिक क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को उन्नत बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर किये

गोवा सरकार ने औद्योगिक क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को उन्नत बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर किये
Modified Date: February 27, 2025 / 07:12 pm IST
Published Date: February 27, 2025 7:12 pm IST

पणजी, 27 फरवरी (भाषा) उद्योग मंत्री मौविन गोडिन्हो ने कहा है कि गोवा सरकार ने राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

ये क्षेत्र गोवा औद्योगिक विकास निगम (गोवा-आईडीसी) के अंतर्गत आते हैं। गोवा में 20 औद्योगिक क्षेत्र हैं, जिनमें से प्रमुख मडगांव और पणजी के बीच वर्ना गांव में स्थित हैं।

गोडिन्हो ने कहा, ‘‘गोवा-आईडीसी कुछ समय पहले तक कर्ज में डूबा हुआ था। हालांकि, अब चालू वित्त वर्ष में इसके पास 360 करोड़ रुपये का अधिशेष है। इसलिए, इन संपत्तियों, खासकर सड़कों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए पहली बार 100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘इस तरह की पहल और कारोबार सुगमता निवेश को आकर्षित करेगी। हम सड़कों पर सफेद टॉपिंग करने जा रहे हैं, जिससे यह लंबे समय तक चलेगा।’’

गोवा-आईडीसी के चेयरमैन एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको ने कहा, ‘‘हमने पहले ही अपना कर्ज चुका दिया है और लाभदायक हो गए हैं। हमने अब 100 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचे के काम शुरू किए हैं। हमारा ध्यान बुनियादी ढांचे के विकास पर होगा…।’’

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में