सोने में 26 रुपये अरैर चांदी में 201 रुपये की गिरावट

Ads

सोने में 26 रुपये अरैर चांदी में 201 रुपये की गिरावट

  •  
  • Publish Date - September 30, 2020 / 10:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) वैश्विक कीमतों में रमी के रुख और रुपये के मूल्य सुधरने से स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 26 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 51,372 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

पिछले कारोबारी दिन सोने का बंद भाव 51,398 रुपये प्रति दस ग्राम रहा था।

वहीं, चांदी का भाव भी 201 रुपये की गिरावट के साथ 62,241 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुआ जो मंगलवार को 62,442 रुपये प्रति किलो रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस बाजार) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में मामूली सुधार होने और कमजोर वैश्विक कीमतों के कारण दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 26 रुपये नीचे चल रहा था।’’

घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 73.76 प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़े) पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हानि के साथ 1,887 डालर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव भी हानि के साथ 22.70 डालर प्रति औंस रह गया।

पटेल ने कहा कि अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज की बढ़ती उम्मीदों के बीच डॉलर के मजबूत होने से सर्राफा में पहले का लाभ कुछ कम हो गया जिससे सोने पर दबाव कायम हो गया।

भाषा राजेश राजेश मनोहर

मनोहर

शीर्ष 5 समाचार