सोना 10 रुपये नरम, चांदी में 774 रुपये की तेजी

Ads

सोना 10 रुपये नरम, चांदी में 774 रुपये की तेजी

  •  
  • Publish Date - October 18, 2022 / 04:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 10 रुपये गिरकर 50,783 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,793 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 774 रुपये की तेजी के साथ 57,064 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 56,290 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,657 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह चांदी भी मजबूत होकर 18.91 डॉलर प्रति औंस पर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘इससे पहले, कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 1,657 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो सोमवार शाम के भाव के मुकाबले मामूली कमजोर है। निकट समय में, डॉलर के कमजोर होने तथा सोने की मजबूत हाजिर मांग के साथ बॉन्ड प्रतिफल घटने की वजह से मूल्यवान धातु में कारोबार तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण