सोना 261 रुपये नरम, चांदी 692 रुपये फिसली

Ads

सोना 261 रुपये नरम, चांदी 692 रुपये फिसली

  •  
  • Publish Date - October 14, 2022 / 03:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमतों में आई नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 261 रुपये गिरकर 51,098 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,359 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी में भी 692 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 57,477 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 58,169 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरमी के साथ 1,665.2 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह चांदी भी 18.95 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों पर बॉन्ड प्रतिफल में तेजी और महंगे होते डॉलर का दबाव देखा जा रहा है।’’

भाषा

प्रेम अजय

अजय