सोना 303 रुपये टूटा, चांदी 27 रुपये मजबूत

Ads

सोना 303 रुपये टूटा, चांदी 27 रुपये मजबूत

  •  
  • Publish Date - September 15, 2022 / 09:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 303 रुपये के नुकसान के साथ 50,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,593 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में भी सोने की हाजिर कीमत गिरावट के साथ 1,689 डॉलर प्रति औंस रह गई, जो बुधवार को 1,695 डॉलर प्रति औंस थी।

राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की हाजिर कीमत 27 रुपये बढ़कर 57,457 रुपये प्रति किग्रा हो गया। बुधवार को यह 57,430 रुपये प्रति किग्रा थी।

कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को चांदी की हाजिर कीमत 19.50 डॉलर प्रति औंस थी जो बुधवार को 19.69 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी।

एचडीएफसी के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में नुकसान के बावजूद कॉमेक्स में सोने की कीमत में आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 303 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई।’’

बुधवार को अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे घटकर 79.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय