सोना 50 रुपये टूटा, चांदी में 400 रुपये की गिरावट

Ads

सोना 50 रुपये टूटा, चांदी में 400 रुपये की गिरावट

  •  
  • Publish Date - September 14, 2023 / 05:23 PM IST,
    Updated On - September 14, 2023 / 05:23 PM IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 50 रुपये के नुकसान के साथ 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 400 रुपये टूटकर 73,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,906 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी की कीमत गिरावट के साथ 22.55 डॉलर प्रति औंस रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘कॉमेक्स पर सोने की कीमत तीन सप्ताह के निचले स्तर पर गिर गई, क्योंकि ताजा अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि फेडरल रिजर्व इस साल अपने मौद्रिक रुख को और सख्त कर सकता है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय