ईरान पर नए हमलों के बाद डॉलर मांग बढ़ने से सोने वायदा भाव टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

Ads

ईरान पर नए हमलों के बाद डॉलर मांग बढ़ने से सोने वायदा भाव टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 05:58 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 05:58 PM IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमतें 1,107 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। इसकी वजह यह थी कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए सैन्य हमलों से बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ गया, अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और व्यापारियों ने मुनाफावसूली शुरू कर दिया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने के जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,107 रुपये यानी 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,57,974 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 4,725 लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, सोने के अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,061 रुपये यानी 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,61,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 4,810 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि सोने की कीमतें अस्थिर बनी रहीं, क्योंकि निवेशकों ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव पर प्रतिक्रिया दी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में अगस्त डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा मामूली रूप से बढ़कर 4,562.15 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश