कमजोर वैश्विक संकेतों और डॉलर मजबूत होने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर वैश्विक संकेतों और डॉलर मजबूत होने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 06:27 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 06:27 PM IST

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी की धारणा और डॉलर के मजबूत होने के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 992 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,279 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 992 रुपये यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,59,279 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,891 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मज़बूत होने से सोने पर दबाव पड़ा, जिससे यह कीमती धातु दूसरी मुद्राओं के धारकों के लिए कम आकर्षक रह गई।

विश्व की छह प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.23 पर कारोबार कर रहा था, जिससे विदेशी बाजारों में सर्राफा की कीमतों पर दबाव पड़ा।

वैश्विक स्तर पर, अप्रैल अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा 31.69 डॉलर या लगभग एक प्रतिशत गिरकर 5,094.11 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश