हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: March 19, 2021 12:00 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 85 रुपये की तेजी के साथ 44,036 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 85 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 45,036 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 8,022 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में तेजी आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,740 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में