सोने की कीमतों में फिर आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या है आज का भाव
सोने की कीमतों में फिर आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या है आज का भाव
नयी दिल्ली: कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 56 रुपये की हानि के साथ 46,782 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून के महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 56 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,782 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 12,231 लॉट के लिये कारोबार किया गया।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,749.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।
Read Mroe: तीनों मितानिन एक दिन बाद सही सलामत पहुंची अपने गांव, नक्सलियों के अगवा किए जाने की थी खबर

Facebook


