हाजिर मांग बढ़ने से सोने की वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग बढ़ने से सोने की वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 01:13 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 01:13 PM IST

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के नए सौदे करने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत बृहस्पतिवार को 851 रुपये चढ़कर 1,54,799 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 851 रुपये या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,54,799 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 1,064 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों द्वारा नए सौदे किए जाने से सोने की कीमतों में यह तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की वायदा कीमत 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,828.17 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा निहारिका

निहारिका