हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: June 25, 2021 9:41 am IST

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 166 रुपये की तेजी के साथ 47,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 166 रुपये यानी 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 11,137 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने सोना वायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने को बताया।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,783.20 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में