मजबूत मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - October 4, 2022 / 03:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के सौदे बढ़ाए जाने से मंगलवार को सोने का वायदा भाव 275 रुपये चढ़कर 51,435 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का दिसंबर आपूर्ति वाला अनुबंध 275 रुपये या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,435 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसमें 18,186 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,719.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा

रिया अजय

अजय