वैश्विक तेजी के बीच सोना वायदा 2,165 रुपये मजबूत
वैश्विक तेजी के बीच सोना वायदा 2,165 रुपये मजबूत
नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) बहुमूल्य धातुओं की ताजा मांग के बीच विदेशी बाजारों में भारी तेजी को देखते हुए वायदा कारोबार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन सोने में तेजी रही और इसकी कीमत 2,165 रुपये बढ़कर 1,46,464 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2,165 रुपये यानी 1.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,46,464 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में भारी तेजी के रुख के बीच मांग में आई तेजी के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।
अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में, न्यूयॉर्क में दिसंबर डिलीवरी अनुबंध कॉमेक्स सोना वायदा 73.90 डॉलर यानी लगभग 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,226.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


