सोना 152 रुपये मजबूत, चांदी में 333 रुपये का उछाल

Ads

सोना 152 रुपये मजबूत, चांदी में 333 रुपये का उछाल

  •  
  • Publish Date - September 21, 2022 / 05:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 152 रुपये की बढ़त के साथ 49,871 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के साथ रुपये के मूल्य में गिरावट आने से सोने में बढ़त देखने को मिली।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 49,719 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 333 रुपये की तेजी के साथ 57,406 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 57,073 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के आरंभिक कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य आठ पैसे की गिरावट के साथ 79.82 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,671 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी 19.35 डॉलर पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में युद्ध को तेज करते हुए आंशिक सैन्य लामबंदी की घोषणा के बाद अमेरिकी एफओएमसी बैठक और भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से पहले सोने की कीमतों में तेजी आई।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

ताजा खबर