(Gold Price 10 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Gold Price 10 April 2026 in India: देश में 10 अप्रैल की सुबह सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट सोना 10 रुपये घटकर 1,13,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मुंबई में भी यही कैरेट का भाव 1,13,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसी तरह 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में भी मामूली गिरावट देखने को मिली, जिससे बाजार में हल्की सुस्ती रही।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिला। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,51,620 रुपये, जबकि 22 कैरेट 1,38,990 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चेन्नई में भाव सबसे ज्यादा 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
| मात्रा (ग्राम) | आज का भाव (₹) | कल का भाव (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | ₹ 11,375 | ₹ 11,376 | ₹ -1 |
| 8 ग्राम | ₹ 91,000 | ₹ 91,008 | ₹ -8 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,13,750 | ₹ 1,13,760 | ₹ -10 |
| 100 ग्राम | ₹ 11,37,500 | ₹ 11,37,600 | ₹ -100 |
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | 1,13,750 | 1,38,990 | 1,51,620 |
| मुंबई | 1,13,600 | 1,38,840 | 1,51,470 |
| अहमदाबाद | 1,13,650 | 1,38,890 | 1,51,520 |
| चेन्नई | 1,16,490 | 1,39,990 | 1,52,720 |
| कोलकाता | 1,13,600 | 1,38,840 | 1,51,470 |
| हैदराबाद | 1,13,600 | 1,38,840 | 1,51,470 |
| रायपुर | 1,13,600 | 1,38,840 | 1,51,470 |
| भोपाल | 1,13,650 | 1,38,890 | 1,51,520 |
| लखनऊ | 1,13,750 | 1,38,990 | 1,51,620 |
| चंडीगढ़ | 1,13,750 | 1,38,990 | 1,51,620 |
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 10 अप्रैल की सुबह चांदी 100 रुपये गिरकर 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले इसमें 7,800 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 76.24 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। इस साल की शुरुआत में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को भी पार कर चुकी थी, जिससे इसकी अस्थिरता साफ दिखाई देती है।
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव (₹) | 22 कैरेट (₹) | बदलाव (₹) |
| अप्रैल 10, 2026 | ₹ 15,162 | -1 | ₹ 13,899 | -1 |
| अप्रैल 09, 2026 | ₹ 15,163 | -234 | ₹ 13,900 | -215 |
| अप्रैल 08, 2026 | ₹ 15,397 | 398 | ₹ 14,115 | 365 |
| अप्रैल 07, 2026 | ₹ 14,999 | -82 | ₹ 13,750 | -75 |
| अप्रैल 06, 2026 | ₹ 15,081 | -27 | ₹ 13,825 | -25 |
| अप्रैल 05, 2026 | ₹ 15,108 | 0 | ₹ 13,850 | 0 |
| अप्रैल 04, 2026 | ₹ 15,108 | 0 | ₹ 13,850 | 0 |
| अप्रैल 03, 2026 | ₹ 15,108 | 196 | ₹ 13,850 | 180 |
| अप्रैल 02, 2026 | ₹ 14,912 | -398 | ₹ 13,670 | -365 |
| अप्रैल 01, 2026 | ₹ 15,310 | 344 | ₹ 14,035 | 315 |
विशेषज्ञों के अनुसार भारत में सोने की कीमतें सिर्फ घरेलू मांग पर नहीं, बल्कि वैश्विक घटनाओं पर भी निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,789.67 डॉलर प्रति औंस के आसपास चल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से निवेशकों ने मुनाफावसूली किया जिससे कीमतों पर दबाव पड़ा।