Gold Price 10 April 2026: अचानक सस्ता हुआ सोना! 1.13 लाख पर आया दाम, अब शादी के सीजन में खरीदारी करेगी रिकॉर्ड पार?
Gold Price 10 April 2026: दिल्ली में 18 कैरेट सोना 1,13,750 रुपये प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 1,16,490 रुपये है। भारत में सोने-चांदी की कीमतें घरेलू मांग और वैश्विक संकेतों से तय होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव करीब 4,789.67 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।
(Gold Price 10 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- देश में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
- दिल्ली में 18 कैरेट सोना 1,13,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,789.67 डॉलर प्रति औंस के आसपास।
नई दिल्ली: Gold Price 10 April 2026 in India: देश में 10 अप्रैल की सुबह सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट सोना 10 रुपये घटकर 1,13,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मुंबई में भी यही कैरेट का भाव 1,13,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इसी तरह 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में भी मामूली गिरावट देखने को मिली, जिससे बाजार में हल्की सुस्ती रही।
आज क्या है सोने का भाव? (Gold Rate Today)
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिला। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,51,620 रुपये, जबकि 22 कैरेट 1,38,990 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चेन्नई में भाव सबसे ज्यादा 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने की कीमत रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)
| मात्रा (ग्राम) | आज का भाव (₹) | कल का भाव (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | ₹ 11,375 | ₹ 11,376 | ₹ -1 |
| 8 ग्राम | ₹ 91,000 | ₹ 91,008 | ₹ -8 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,13,750 | ₹ 1,13,760 | ₹ -10 |
| 100 ग्राम | ₹ 11,37,500 | ₹ 11,37,600 | ₹ -100 |
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (Gold Rate in Major Cities)
- दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,38,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 1,13,750 रुपये हो गया है।
- वर्तमान में मुंबई और रायपुर में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,13,600 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,840 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,39,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट का भाव 1,16,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,51,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,38,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,13,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
आज विभिन्न शहरों में सोने के दाम (रुपये प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | 1,13,750 | 1,38,990 | 1,51,620 |
| मुंबई | 1,13,600 | 1,38,840 | 1,51,470 |
| अहमदाबाद | 1,13,650 | 1,38,890 | 1,51,520 |
| चेन्नई | 1,16,490 | 1,39,990 | 1,52,720 |
| कोलकाता | 1,13,600 | 1,38,840 | 1,51,470 |
| हैदराबाद | 1,13,600 | 1,38,840 | 1,51,470 |
| रायपुर | 1,13,600 | 1,38,840 | 1,51,470 |
| भोपाल | 1,13,650 | 1,38,890 | 1,51,520 |
| लखनऊ | 1,13,750 | 1,38,990 | 1,51,620 |
| चंडीगढ़ | 1,13,750 | 1,38,990 | 1,51,620 |
चांदी की कीमतों में भी गिरावट (Silver Prices Fall)
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 10 अप्रैल की सुबह चांदी 100 रुपये गिरकर 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले इसमें 7,800 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का भाव 76.24 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। इस साल की शुरुआत में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को भी पार कर चुकी थी, जिससे इसकी अस्थिरता साफ दिखाई देती है।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव (₹) | 22 कैरेट (₹) | बदलाव (₹) |
| अप्रैल 10, 2026 | ₹ 15,162 | -1 | ₹ 13,899 | -1 |
| अप्रैल 09, 2026 | ₹ 15,163 | -234 | ₹ 13,900 | -215 |
| अप्रैल 08, 2026 | ₹ 15,397 | 398 | ₹ 14,115 | 365 |
| अप्रैल 07, 2026 | ₹ 14,999 | -82 | ₹ 13,750 | -75 |
| अप्रैल 06, 2026 | ₹ 15,081 | -27 | ₹ 13,825 | -25 |
| अप्रैल 05, 2026 | ₹ 15,108 | 0 | ₹ 13,850 | 0 |
| अप्रैल 04, 2026 | ₹ 15,108 | 0 | ₹ 13,850 | 0 |
| अप्रैल 03, 2026 | ₹ 15,108 | 196 | ₹ 13,850 | 180 |
| अप्रैल 02, 2026 | ₹ 14,912 | -398 | ₹ 13,670 | -365 |
| अप्रैल 01, 2026 | ₹ 15,310 | 344 | ₹ 14,035 | 315 |
ग्लोबल फैक्टर्स से प्रभावित बाजार (Influenced By Global Factors)
विशेषज्ञों के अनुसार भारत में सोने की कीमतें सिर्फ घरेलू मांग पर नहीं, बल्कि वैश्विक घटनाओं पर भी निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,789.67 डॉलर प्रति औंस के आसपास चल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से निवेशकों ने मुनाफावसूली किया जिससे कीमतों पर दबाव पड़ा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market Today: आज बनेगा पैसा या डूबेगा निवेश? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल में छिपा है बड़ा राज!
- Monalisa Wedding News: मोनालिसा निकली नाबालिग! ST आयोग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, इतने साल की है वायरल गर्ल, पति फरमान की बढ़ी मुश्किलेंं
- Collector Transfer List MP: 14 जिला कलेक्टर सहित दो दर्जन से अधिक प्रशासनिक अफसरों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए लिस्ट

Facebook


