Stock Market Today: आज बनेगा पैसा या डूबेगा निवेश? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल में छिपा है बड़ा राज!

Stock Market Today: ग्लोबल बाजारों में मजबूती और अमेरिका-ईरान सीजफायर से निवेशकों को राहत मिली है। इसके असर से आज सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है। गिफ्ट निफ्टी से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, जबकि एशियाई और अमेरिकी बाजारों का रूख भी मजबूत बना हुआ है।

Stock Market Today: आज बनेगा पैसा या डूबेगा निवेश? सेंसेक्स-निफ्टी की चाल में छिपा है बड़ा राज!

(Stock Market Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 10, 2026 / 09:07 am IST
Published Date: April 10, 2026 9:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • ग्लोबल बाजारों की मजबूती से सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी की उम्मीद
  • एशियाई और अमेरिकी बाजारों में अच्छी बढ़त से निवेशकों का भरोसा
  • मजबूत गिफ्ट निफ्टी ने पॉजिटिव ओपनिंग के संकेत दिए

नई दिल्ली: Stock Market Today: आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ खुलने की संभावना जताई जा रही है। इसकी बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट से आई सकारात्मक धारणा है। दुनियाभर के बाजारों में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिल सकता है।

एशियाई बाजारों में मजबूती (Asian Markets Strengthen)

आज शुक्रवार सुबह एशियाई बाजारों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स लगभग 1.65% चढ़ गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.68% मजबूत हुआ। इसके अलावा हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स के भी तेजी के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

अमेरिकी बाजारों का पॉजिटिव संकेत (Positive Signs From US Markets)

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। ईरान के साथ संभावित शांति वार्ता की उम्मीदों से निवेशकों की चिंता कुछ हद तक कम हुई है। डॉओ जोन्स इंडेक्स 275 अंक यानी 0.58% चढ़ गया। वहीं एसएंडपी 500 में 0.62% और नैस्डैक में 0.83% की बढ़त दर्ज की गई, जो ग्लोबल सेंटीमेंट को मजबूत बनाती है।

गिफ्ट निफ्टी दे रहा मजबूत इशारा (Gift Nifty Strong Signal)

गिफ्ट निफ्टी भी भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है। यह करीब 23,941 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जो पिछले बंद स्तर से करीब 80 अंक ज्यादा है। इससे यह संकेत मिलता है कि बाजार की शुरुआत अच्छी हो सकती है और शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है।

जियोपॉलिटिकल तनाव और निवेशकों की नजर (Investors view)

हालांकि, निवेशकों की नजर अब भी अमेरिका-ईरान तनाव पर बनी हुई है। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामनेई ने कड़ा रुख दिखाया है, जबकि अमेरिका की ओर से भी समझौते को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

कमोडिटी और करेंसी मार्केट का हाल (Currency Market Situation)

सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई, लेकिन सोना लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त की ओर है। डॉलर में कमजोरी आई है, जिससे अन्य मुद्राएं मजबूत हुई हैं। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है, जिसका कारण मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव और सप्लाई से जुड़ी चिंताएं हैं।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।