Gold Price Today : शादियों के सीजन में महंगा हुआ सोना, चांदी की चमक हुई फीकी, यहां देखें ताजा भाव

Ads

Gold Price Today :  विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने

  •  
  • Publish Date - March 17, 2023 / 06:40 PM IST,
    Updated On - March 17, 2023 / 06:46 PM IST

Gold Rate Today

नई दिल्ली : Gold Price Today :  विदेशों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 400 रुपये की तेजी के साथ 58,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 57,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 430 रुपये की गिरावट के साथ 67,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

यह भी पढ़ें : ईशान खट्टर की नई फिल्म को लेकर मचा बवाल, मेकर्स ने कह दी ऐसी बात, यूजर्स बोले – तुम्हारी फिल्म कौन देखेगा… 

Gold Price Today :  एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 400 रुपये की तेजी के साथ 58,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,928 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव गिरावट के साथ 21.87 डॉलर प्रति औंस रह गया। शुक्रवार को एशियाई कारोबार के घंटों में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी रही।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें