कमजोर मांग से सोना ववायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोना ववायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - October 6, 2020 / 12:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में सोना मंगलवार को 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,692 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

एमसीएक्स में दिसंबर महीने में डिलिवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 66 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,692 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 15,932 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

सोना के फरवरी 2021 के माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 130 रुपये यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,862 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 666 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

न्यूयार्क में सोने का भाव 0.26 प्रतिशत घटकर 1,915.20 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश