कमजोर मांग ने गिराई सोने की कीमत, चांदी स्थिर
कमजोर मांग ने गिराई सोने की कीमत, चांदी स्थिर
नई दिल्ली। कमजोर मांग और वैवाहिक सीजन खत्म होने के चलते सोमवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई। सोना 190 रुपए गिरकर 32,000 रुपए पर पहुंच गया। जबकि चांदी 38,400 रुपए प्रति किलो पर स्थिर रहा। इससे पहले शनिवार को भी सोने के भाव में 30 रुपए की गिरावट आई थी। इस तरह सोने की कीमत में 220 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।
यह भी पढ़ें : राफेल डील, कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा में दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
कारोबारी जानकारों के मुताबिक इसके अलावा सोने की कीमत में गिरावट की एक वजह ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेत भी थे। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.07 घटकर 1,238.20 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का मूल्य 14.64 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Facebook


