सोना स्थिर, चांदी के भाव में भी बदलाव नहीं

Ads

सोना स्थिर, चांदी के भाव में भी बदलाव नहीं

  •  
  • Publish Date - September 12, 2023 / 05:06 PM IST,
    Updated On - September 12, 2023 / 05:06 PM IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

चांदी की कीमत भी 74,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘मंगलवार को सोने का कारोबार सपाट रहा, दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहीं।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,922 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी की कीमत 23.12 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही।

गांधी ने कहा कि सोना सीमित दायरे में अटका हुआ है क्योंकि व्यापारी सप्ताह के मध्य में अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर दृष्टिकोण के बारे में संकेत देने में मदद करेंगे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय