Raipur NEET Student Suicide: किराए के मकान में एकसाथ रहते थे भाई-बहन, फिर आधी रात जो हुआ.. सुबह इस हाल में देखकर उड़ गए लोगों को होश
Raipur NEET Student Suicide: किराए के मकान में एकसाथ रहते थे भाई-बहन, फिर आधी रात जो हुआ.. सुबह इस हाल में देखकर उड़ गए लोगों को होश
Raipur NEET Student Suicide/Image Source: IBC24
- Raipur में आधी रात खौफनाक कांड
- बहन के साथ रह रहा युवक मृत मिला
- रात के सन्नाटे में उठाया बड़ा कदम
रायपुर: Raipur NEET Student Suicide: राजधानी रायपुर के अवधपुरी कॉलोनी, भाठागांव में 20 वर्षीय छात्र ने रविवार तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पुष्पेन्द्र पटेल के रूप में हुई है। वह रायगढ़ जिले के परसकोल मल्दा गांव का निवासी था और रायपुर में अपनी बहन के साथ किराये के मकान में रह रहा था।
अवधपुरी कॉलोनी में तड़के सनसनी (Raipur Student Suicide News)
Raipur NEET Student Suicide: पुलिस को सुबह करीब पांच बजे घटना की सूचना मिली। मृतक की बहन ने बताया कि पुष्पेन्द्र पिछले दो वर्षों से ड्रॉप लेकर नीट की तैयारी कर रहा था और पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था। हालांकि पुलिस किसी संभावित विवाद की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। पुलिस के अनुसार एक महीने पहले तक पुष्पेन्द्र भिलाई में रह रहा था। हाल ही में वह अपनी बहन के पास अवधपुरी आया था जो फार्मेसी की पढ़ाई कर रही है। जिस मकान में घटना हुई वह दीपीश सिंह चंदेल का बताया जा रहा है। मकान दो मंजिला है और वहां कई छात्र किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से मृतक की बुआ के परिवार के सदस्य भी वहीं ठहरे हुए थे और किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।
छात्र का शव कमरे में मिला (NEET Aspirant Death News)
Raipur NEET Student Suicide: प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि पुष्पेन्द्र रात करीब 3 से 4 बजे के बीच कमरे से बाहर निकला होगा। उसके गले में तार का फंदा पाया गया। बताया जा रहा है कि उसने गले में तार फंसाकर छत से नीचे छलांग लगा दी। तार मजबूत होने के कारण शव ऊपर ही झूलता रह गया। दोपहर तक मृतक के परिजन रायपुर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
यह भी पढ़ें
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार की असली वजह क्या? सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल?
- इन राशि वालों को आज मिलेगा शुभ समाचार, आय में होगी वृद्धि और भाग्य का मिलेगा साथ, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Facebook


