नई दिल्ली। लोकल डिमांड बढ़ने से दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में 100 रुपए की उछाल आई। सोना अब 32,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी 200 रुपए का इजाफा हुआ है। चांदी अब 38,530 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
कारोबारी जानकारों के मुताबिक सोने के भाव में तेजी आने के पीछे लोकल आभूषण कारोबारियों की डिमांड बढ़ना भी एक वजह रहा। वहीं इंडस्ट्रियल यूनिट्स और क्वाइन निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने के कारण चांदी में उछाल आया।
यह भी पढ़ें : 2 आईएएस अफसरों की नई पदस्थापना, सिंह बनाए गए कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के उप सचिव
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना 1,287.98 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 15.13 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।