Gold Rate Today 12 August 2026: सोना फिर हुआ बेकाबू! गोल्ड पहुंचा 1.54 लाख के करीब, तो चांदी 2.55 लाख के पार.. कीमतें देख लोग बोले- क्या यही हैं अच्छे दिन?

Gold Rate Today 12 August 2026: आज भी सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में तेजी का सिलसिला जारी है। गुडरिटर्न के मुताबिक, चांदी कल 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, कॉमेक्स पर सोने का बाव 4,449.70 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है। तो आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहर में आज के ताजा रेट क्या है।

Gold Rate Today 12 August 2026: सोना फिर हुआ बेकाबू! गोल्ड पहुंचा 1.54 लाख के करीब, तो चांदी 2.55 लाख के पार.. कीमतें देख लोग बोले- क्या यही हैं अच्छे दिन?

(Gold Rate Today 12 August 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 12, 2026 / 09:52 am IST
Published Date: August 12, 2026 9:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • सोना 10 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया है।
  • 24 कैरेट सोना ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब।
  • चांदी ₹2.55 लाख प्रति किलो के पार पहुंची।

नई दिल्ली: Gold Rate Today 12 August 2026: इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में तेजी बनी हुई है। ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद कमोडिटी बाजार मजबूत नजर आ रहा है। सोने का भाव एमसीएक्स पर 10 सप्ताह के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। आईबीजेए के मुताबिक, 999 शुद्धता यानी 24 कैरेट सोना 1,50,641 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 12 अगस्त को घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना 1,53,980 रुपये और 22 कैरेट वाला सोना 1,41,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 18 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today) 1,15,530 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि एक किलो चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 2,55,100 रुपये पहुंच गई है। कॉमेक्स पर सोना 4,449.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी 65.370 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। एमसीएक्स पर पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,53,639 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,35,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोना (Gold Price Today) 1,53,980 रुपये, 22 कैरेट 1,41,160 रुपये और 18 कैरेट 1,15,530 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट का भाव 1,54,380 रुपये, जबकि 22 कैरेट 1,41,510 रुपये और 18 कैरेट 1,19,310 रुपये है। मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,53,830 रुपये और 22 कैरेट 1,41,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है।

प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम प्रति 10 ग्राम (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 18 कैरेट सोना
Delhi Gold Rate Today ₹ 1,53,980 ₹ 1,41,160 ₹ 1,15,530
Chennai Gold Rate Today ₹ 1,54,380 ₹ 1,41,510 ₹ 1,19,310
Mumbai Gold Rate Today ₹ 1,53,830 ₹ 1,41,010 ₹ 1,15,380
Kolkata Gold Rate Today ₹ 1,53,830 ₹ 1,41,010 ₹ 1,15,380
Bengaluru Gold Rate Today ₹ 1,53,830 ₹ 1,41,010 ₹ 1,15,380
Hyderabad Gold Rate Today ₹ 1,53,830 ₹ 1,41,010 ₹ 1,15,380

शहरों में चांदी के रेट

चांदी की कीमतों में भी शहर के हिसाब से अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बैंगलोर में एक किलो चांदी (Silver Price Today) 2,55,100 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास है। वहीं चेन्नई और हैदराबाद में इसका भाव 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। लगातार खरीदारी और वैश्विक बाजार की हलचल के कारण कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट भाव बदलाव 22 कैरेट भाव बदलाव
12 अगस्त 2026 ₹ 15,398 ₹ 1 ₹ 14,116 ₹ 1
11 अगस्त 2026 ₹ 15,397 ₹ 185 ₹ 14,115 ₹ 170
10 अगस्त 2026 ₹ 15,212 ₹ -43 ₹ 13,945 ₹ -40
09 अगस्त 2026 ₹ 15,255 ₹ 0 ₹ 13,985 ₹ 0
08 अगस्त 2026 ₹ 15,255 ₹ 114 ₹ 13,985 ₹ 105
07 अगस्त 2026 ₹ 15,141 ₹ 155 ₹ 13,880 ₹ 140
06 अगस्त 2026 ₹ 14,986 ₹ 287 ₹ 13,740 ₹ 265
05 अगस्त 2026 ₹ 14,699 ₹ 284 ₹ 13,475 ₹ 260
04 अगस्त 2026 ₹ 14,415 ₹ -22 ₹ 13,215 ₹ -20
03 अगस्त 2026 ₹ 14,437 ₹ 0 ₹ 13,235 ₹ 0

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।