सोना 442 रुपये चढ़ा, चांदी में 558 रुपये का उछाल

Ads

सोना 442 रुपये चढ़ा, चांदी में 558 रुपये का उछाल

  •  
  • Publish Date - September 22, 2022 / 03:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी और रुपये में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 442 रुपये के उछाल के साथ 50,399 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु का भाव 49,957 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की तरह चांदी भी 558 रुपये के उछाल के साथ 58,580 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 58,022 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 51 पैसे टूटकर 80.47 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,677 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 19.69 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर सूचकांक के अपने 20 साल के उच्चस्तर से नीचे आने के बाद सोने ने अपने शुरुआती नुकसान की भरपाई की और यह लाभ में कारोबार कर रहा था।’’

भाषा अजय अजय रमण

रमण