रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, आज से दौड़ेंगी 392 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने बताई बुकिंग की अंतिम तारीख

Ads

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, आज से दौड़ेंगी 392 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने बताई बुकिंग की अंतिम तारीख

  •  
  • Publish Date - October 20, 2020 / 07:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने त्योहार के मद्देनजर 392 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, जो आज से पटरी पर दौड़ रही है। ये ट्रेनें 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच दौड़ेंगी। पश्चिम रेलवे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बताया कि यात्री सुविधा के लिए और आगामी त्योहारी सीजन के दौरान भीड़ को दूर करने के लिए, डब्ल्यूआर 7 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की 118 सेवाएं विभिन्न गंतव्यों तक चलाएगा।

Read  More News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार गिरफ्तार, आरोपियों में एक महिला और उसका बेटा भी शामिल

पश्चिम रेलवे के मुताबिक इन 392 स्पेशल ट्रेनों में से पांच जोड़ी ब्रांदा टर्मिनस से, दो-दो जोड़ी इंदौर और उधना से चलेंगी। वहीं, एक-एक जोड़ी ओखा, पोरबंदर और गांधीधाम स्टेशनों से चलेंगी। रेलवे के अनुसार, ये सभी गाड़ियां आरक्षित होंगी।

Read  More News: कोविड-19 केंद्रों में मरीजों ने किया ‘गरबा’, देखें ये Viral Video

वहीं दूसरी ओर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग की अंतिम तारीख भी तय की है। पश्चिम रेलवे के मुताबिक अगर आप भी सफर करना चाहते हैं, तो ध्यान रहे कि इसकी बुकिंग 20 अक्टूबर यानी आज से 22 अक्टूबर के बीच ही की जा सकती है। हालांकि यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Read  More News: इजराइल में इसी महीने शुरू होगा कोरोना वायरस के टीके का मानव परीक्षण