ऑस्ट्रेलिया में गूगल, फेसबुक को समाचार के लिए करना होगा भुगतान, बुधवार को पेश होगा कानून

ऑस्ट्रेलिया में गूगल, फेसबुक को समाचार के लिए करना होगा भुगतान, बुधवार को पेश होगा कानून

ऑस्ट्रेलिया में गूगल, फेसबुक को समाचार के लिए करना होगा भुगतान, बुधवार को पेश होगा कानून
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: December 8, 2020 11:18 am IST

कैनबेरा, आठ दिसंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया सरकार बुधवार को संसद में एक नया विधेयक पेश करेगी जो गूगल और फेसबुक को देश में पत्रकारिता या समाचार से जुड़ी गतिविधियों के लिए भुगतान करने को बाध्य करेगा।

Read More: चक्रवात के कारण मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, इतने दिनों तक नहीं पड़ेगी ठंड, बढ़ सकता है तापतान

वित्त मंत्री जोश फ्रिडेनबर्ग ने मंगलवार को कहा कि ’समाचार मीडिया मोलतोल संहिता’ बनाने के लिए यह विधेयक लाया जाएगा। संसदीय समिति इस पर विचार करेगी और उसके बाद अगले साल सांसद इस पर मतदान करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह बहूत बड़ा सुधार होगा। यह विश्व में पहली बार होगा और दुनिया देख रही है कि यहां ऑस्ट्रेलिया में क्या हो रहा है।’’

फ्रिडेनबर्ग ने कहा, ‘‘ यह एक समग्र कानून है जो दुनिया में इस तरह के किसी भी कानून की अपेक्षा आगे जाकर बात करता है।’’

Read More: किसान आंदोलन का ट्रेनों पर असर, राजधानी से होकर जाने वाली 4 गाड़ियां रद्द

शुरुआत में सरकार की योजना गूगल और फेसबुक के पत्रकारिता करने या समाचार वितरण करने के मामले में सरकारी मीडिया मसलन ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन और स्पेशल ब्रॉडकास्टिंग सर्विस को इसके दायरे से बाहर रखने की थी।

फ्रिडेनबर्ग ने कहा कि नए कानून के हिसाब से इन कंपनियों को भी आम वाणिज्यिक मीडिया कारोबार की तरह पत्रकारिता करने के लिए भुगतान करना होगा।

फेसबुक ने चेतावनी दी थी कि वह समाचार के लिए भुगतान करने के बजाय ऑस्ट्रेलियाई समाचार को बंद कर सकता है।

Read More: अमेरिका तक फैली किसान आंदोलन की आग, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने ट्वीट कर वीडियो किया जारी

गूगल ने कहा कि प्रस्तावित कानून गूगल सर्च और यूट्यूब के लिए नाटकीय तौर पर बुरा होगा। यह मुफ्त सेवाओं को जोखिम में डाल सकता है और उपयोक्ताओं के डेटा को बड़े मीडिया कारोबारों को सौंपने के लिए मजबूर कर सकता है।

फ्रिडेनबर्ग ने कहा कि ऑनलाइन विज्ञापन बाजार में गूगल की हिस्सेदारी 53 प्रतिशत और फेसबुक की 23 प्रतिशत है।

देश के प्रमुख मीडिया संस्थान न्यूज कॉर्प ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी चेयरमैन माइकल मिलर ने प्रस्तावित कानून मसौदे को दशक भर चले अभियान के बाद एक उल्लेखनीय कदम बताया जो वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों और ऑस्ट्रेलियाई समाचार मीडिया संगठनों के संबंधों में भेदभाव को कम करेगा।

Read More: कोविड-19 के बाद की दुनिया में कुशल कार्यबल के लिहाज से भारत फायदे की स्थिति में: मोदी

गूगल और फेसबुक से इस संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी हासिल नहीं हो सकी है।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.