सरकार ने दस हजार एफपीओ स्थापित करने का लक्ष्य हासिल किया

सरकार ने दस हजार एफपीओ स्थापित करने का लक्ष्य हासिल किया

सरकार ने दस हजार एफपीओ स्थापित करने का लक्ष्य हासिल किया
Modified Date: February 28, 2025 / 08:10 pm IST
Published Date: February 28, 2025 8:10 pm IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसने 10,000 किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) स्थापित करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

बिहार के खगड़िया जिले में पंजीकृत 10,000वां एफपीओ मक्का, केला और धान पर केंद्रित है और इसे हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरु किया था।

सरकार ने 29 फरवरी 2020 को 10,000 एफपीओ के गठन और संवर्धन के लिए केंद्रीय योजना शुरू की गई थी, जिसका बजट वित्त वर्ष 2027-28 तक 6,865 करोड़ रुपये है।

कृषि मंत्रालय के अनुसार, 10,000 एफपीओ का सफल गठन ‘‘कृषि क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर’’ है।

यह उपलब्धि न केवल कृषि उत्पादकता और आय को बढ़ायेगी, बल्कि ग्रामीण रोजगार सृजन और आर्थिक टिकाऊपन की स्थिति में भी योगदान देगी।

कृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ेगा, एफपीओ का निरंतर समर्थन और विस्तार एक आत्मनिर्भर, कुशल और समृद्ध कृषि परिवेश को आकार देने में सहायक होगा।’’

योजना शुरू होने के बाद से, 4,761 एफपीओ को 254.4 करोड़ रुपये का इक्विटी अनुदान जारी किया गया है और 1,900 एफपीओ को 453 करोड़ रुपये का क्रेडिट गारंटी कवर जारी किया गया है।

बयान में कहा गया है कि देश में लगभग 30 लाख किसान एफपीओ से जुड़े हैं, जिनमें से लगभग 40 प्रतिशत महिलायें हैं। ये एफपीओ अब कृषि क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये का कारोबार कर रहे हैं।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में