कमजोर बाजार धारणा के बीच मूंगफली तेल-तिलहन दाम में गिरावट

कमजोर बाजार धारणा के बीच मूंगफली तेल-तिलहन दाम में गिरावट

कमजोर बाजार धारणा के बीच मूंगफली तेल-तिलहन दाम में गिरावट
Modified Date: January 29, 2025 / 08:01 pm IST
Published Date: January 29, 2025 8:01 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) बाजार धारणा कमजोर रहने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में गिरावट रही। इसके साथ सोयाबीन तेल और बिनौला तेल के थोक भाव भी गिरावट के साथ बंद हुए।

इस बीच, सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के थोक दाम अपरिवर्तित बने रहे।

बाजार सूत्रों के अनुसार, शिकॉगो एक्सचेंज में घट-बढ़ जारी है जबकि मलेशिया एक्सचेंज आज और कल बंद है। यहां शुक्रवार को कारोबार होगा।

सूत्रों ने कहा, ‘‘मूंगफली का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 6,860 रुपये क्विंटल है जबकि हाजिर बाजार में यह 5,200-5,300 रुपये क्विंटल के भाव बिक रहा है। बाजार धारणा कमजोर बनी हुई है और मूंगफली किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसका हाल सूरजमुखी जैसा हो सकता है जिसका उत्पादन आज नहीं के बराबर हो चला है।’’

उन्होंने कहा कि पैसों की तंगी की वजह से आयात की लागत से कम दाम पर बिकवाली के कारण सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई। इस तेल के आयात की लागत 95.50 रुपये किलो बैठता है और बाजार में यह 91.50 रुपये किलो के भाव बिक रहा है।

सूत्रों ने कहा कि भारतीय कपास निगम (सीसीआई) ने बिनौला सीड के दाम में 50 रुपये क्विंटल की वृद्धि की है जिससे बिनौला खल के दाम में मामूली सुधार आया है। खल के दाम में इस मामूली सुधार के कारण बिनौला तेल के दाम में मामूली गिरावट है।

उन्होंने कहा कि सरकार को मिलावटी खल के कारोबार पर अंकुश लगाने की जरुरत है नहीं तो यह पूरे तेल-तिलहन कारोबार को प्रभावित करना जारी रखेगा जिससे पूरा का पूरा कारोबार ध्वस्त होने का खतरा है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,000-6,100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 5,325-5,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 13,900 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,110-2,410 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,225-2,325 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,225-2,350 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,150 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,700 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,200-4,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 3,900-4,000 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में