पर्याप्त आपूर्ति होने से ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

पर्याप्त आपूर्ति होने से ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - January 23, 2023 / 03:12 PM IST,
    Updated On - January 23, 2023 / 03:12 PM IST

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) उत्पादक क्षेत्रों से हाजिर बाजार में आपूर्ति बढ़ने के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 55 रुपये की गिरावट के साथ 6,215 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 55 रुपये या 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,215 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई। इसमें 75,700 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति ब्ढ़ने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश