जीवीके पावर का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 156 करोड़ रुपये

जीवीके पावर का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 156 करोड़ रुपये

जीवीके पावर का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 156 करोड़ रुपये
Modified Date: November 10, 2023 / 04:37 pm IST
Published Date: November 10, 2023 4:37 pm IST

नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) जीवीके पावर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1.48 प्रतिशत बढ़कर 156.15 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 153.87 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

जीवीके पावर ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जुलाई-सितंबर, 2023 तिमाही में उसकी कुल आमदनी घटकर 395.75 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,012.05 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही में कंपनी का व्यय घटकर 224.43 करोड़ रुपये रहा जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 840.10 करोड़ रुपये था।

भाषा अनुराग रमण

रमण


लेखक के बारे में