हीरो मोटोकॉर्प ने अनुज दुआ को प्रीमियम खंड की जिम्मेदारी सौंपी

Ads

हीरो मोटोकॉर्प ने अनुज दुआ को प्रीमियम खंड की जिम्मेदारी सौंपी

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 06:33 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 06:33 PM IST

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) देश की प्रमुख दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने प्रीमियम खंड में अपनी रणनीति को धार देते हुए अनुज दुआ को मुख्य कारोबार अधिकारी (प्रीमियम) नियुक्त किया है।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह कदम उच्च-वृद्धि वाले प्रीमियम दोपहिया बाजार में विस्तार के लिए उठाया गया है। दुआ प्रीमियम खंड के विस्तार, रणनीतिक साझेदारियों और ग्राहक जुड़ाव को मजबूत करेंगे।

कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन पवन मुंजाल ने इस नियुक्ति पर कहा कि बदलते वैश्विक परिवहन परिदृश्य में प्रीमियम उत्पादों की मांग बढ़ रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए कंपनी नवाचार और बेहतर डिजाइन पर जोर दे रही है।

हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि दुआ अपनी इस जिम्मेदारी के तहत पोर्टफोलियो के विस्तार, रणनीतिक साझेदारी, विशिष्ट खुदरा अनुभव और ग्राहक समुदाय के साथ गहरे जुड़ाव के लिए काम करेंगे।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने अपने प्रीमियम खंड को विस्तार दिया है। इस दौरान ग्लैमर एक्स, एक्सट्रीम 125आर, एक्सट्रीम 250आर, जूम 160, एक्सपल्स 210 और हार्ले-डेविडसन एक्स440 टी जैसे नए मॉडल बाजार में उतारे गए हैं।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय