नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) मूल्यांकन से जुड़ी चिंताओं और कृत्रिम मेधा (एआई) में बदलाव की तेज रफ्तार से उपजी चिंताओं के बीच वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों में कमजोर रुझानों से घरेलू आईटी कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को भी गिरावट जारी रही।
बीएसई में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के शेयर में 4.14 प्रतिशत, एलटीआईमाइंडट्री में 2.26 प्रतिशत, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स में 2.24 प्रतिशत, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में 1.69 प्रतिशत और टेक महिंद्रा में 1.69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी विप्रो का शेयर 1.14 प्रतिशत और इन्फोसिस का शेयर 0.85 प्रतिशत के नुकसान में रहा।
इस चौतरफा गिरावट से बीएसई-केंद्रित आईटी सूचकांक 1.71 प्रतिशत गिरकर 41,571.91 रह गया।
बुधवार को भी आईटी शेयरों में गिरावट आई थी, जिसमें इन्फोसिस सात प्रतिशत से भी अधिक टूट गया था। इसके अलावा पिछले कारोबारी सत्र में भी अधिकांश आईटी शेयरों में गिरावट आई थी।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के असरूति प्रबंधन शोध के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘आईटी शेयरों पर दबाव बना रहा, जिससे हाल के नुकसान बढ़ गए। आईटी सूचकांक पिछले तीन सत्रों में लगभग नौ प्रतिशत गिर गया।’
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा, ‘‘नई एआई प्रौद्योगिकी के व्यापक प्रभाव और संबंधित मूल्यांकन की चिंताओं के कारण आईटी क्षेत्र में उल्लेखनीय बिकवाली ने नकारात्मक रुझान में और योगदान दिया।’’
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम