U-19 World Cup Final: भारत की U-19 टीम ने 6वीं बार जीता विश्वकप का खिताब.. रिकॉर्ड 100 रनों के अंतर से फाइनल में दर्ज की बड़ी जीत, चमके सूर्यवंशी

Ads

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैण्ड के सामने 412 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन इंग्लैण्ड की पूरी टीम 40.2 ओवरों में 311 रन ही बना सकी। (Team India U-19 wins the World Cup) भारत की तरफ से अम्ब्रीश ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके।

  •  
  • Publish Date - February 6, 2026 / 08:28 PM IST,
    Updated On - February 6, 2026 / 08:51 PM IST

Team India U-19 wins the World Cup || Image- ESPN Cricket

HIGHLIGHTS
  • भारत ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप
  • इंग्लैंड को फाइनल में हराया
  • भारत की छठी खिताबी जीत

हरारे: भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। (Team India U-19 wins the World Cup) टीम ने आज हरारे में खले गया फाइनल मुकाबले में इंग्लैण्ड की टीम को शिकस्त दी और खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की यह 6वीं बार खिताबी जीत है।

यहां Click कर देखें पूरा स्कोरकार्ड

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैण्ड के सामने 412 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन इंग्लैण्ड की पूरी टीम 40.2 ओवरों में 311 रन ही बना सकी। (Team India U-19 wins the World Cup) भारत की तरफ से अम्ब्रीश ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके।

इस पूरे मुकाबले में भारत की जीत की भूमिका स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने निभाई है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में महज 80 गेंदों का सामना करते हुए रिकॉर्ड 175 रनों की पारी खेली है। अपनी पारी में वैभव ने 15 छक्के और 15 चौके जड़े है। वैभव के इसी तूफानी पारी के बदौलत भारत ने इंगलैंड के सामने 412 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था। हालांकि तमाम संघर्षों बीच भी इंग्लैण्ड की टीम 311 रन ही बना सकी। इंग्लैण्ड की तरफ से सबसे ज्यादा 115 रन सेलेब फॉल्कनर ने बनाये जबकि बेन डॉकिन्स ने 66 और बेन मायस ने 45 रनों का योगदान दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने बनाये ये रिकॉर्ड्स

  • अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
  • अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी
  • अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
  • अंडर 19 वर्ल्ड कप के सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
  • अंडर 19 वर्ल्ड कप में 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी

देखें किस टीम ने कब-कब जीता U-19 विश्वकप

क्रमांक वर्ष मेज़बान देश विजेता टीम
1 1988 ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया
2 1998 दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड
3 2000 श्रीलंका भारत
4 2002 न्यूज़ीलैंड ऑस्ट्रेलिया
5 2004 बांग्लादेश पाकिस्तान
6 2006 श्रीलंका पाकिस्तान
7 2008 मलेशिया भारत
8 2010 न्यूज़ीलैंड ऑस्ट्रेलिया
9 2012 ऑस्ट्रेलिया भारत
10 2014 यूएई दक्षिण अफ्रीका
11 2016 बांग्लादेश वेस्टइंडीज
12 2018 न्यूज़ीलैंड भारत
13 2020 दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश
14 2022 वेस्टइंडीज भारत
15 2024 दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया
  • भारत सबसे ज़्यादा बार (6 बार) U-19 विश्व कप जीतने वाली टीम है

  • ऑस्ट्रेलिया ने 2024 में अपना पांचवां खिताब जीता

  • बांग्लादेश ने 2020 में पहली बार खिताब जीता

विश्वकप से बाहर हर्षित राणा

भारत के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान उन्हें यह चोट लगी, जिसके बाद वह टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं ले सकेंगे। (Team India U-19 wins the World Cup) विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार उनकी जगह टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है।

टीम के पास पर्याप्त विकल्प

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिए थे कि राणा की स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा था कि फिजियो उनकी चोट का आकलन कर रहे हैं, लेकिन हालात सकारात्मक नहीं लग रहे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि टीम के पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं और किसी एक खिलाड़ी की अनुपस्थिति से घबराने की जरूरत नहीं है।

कैसा रहा हर्षित राणा का रिकॉर्ड

राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में केवल एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए। इसके बाद घुटने में तकलीफ के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। वह भारत की संभावित शुरुआती एकादश का नियमित हिस्सा नहीं थे, लेकिन खास परिस्थितियों में उपयोगी विकल्प साबित हो सकते थे। (Team India U-19 wins the World Cup) नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका इकोनॉमी रेट 10.60 रहा है, साथ ही वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करने की क्षमता भी रखते हैं।

शनिवार को पहला मुकाबला

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि 15 खिलाड़ियों की टीम काफी सोच-विचार के बाद चुनी जाती है, इसलिए किसी खिलाड़ी का बाहर होना निश्चित रूप से झटका होता है। उन्होंने भरोसा जताया कि टीम के पास विभिन्न संयोजनों के साथ खेलने की क्षमता है और जरूरत पड़ने पर बदलाव किए जाएंगे। भारत अपना पहला मैच शनिवार को अमेरिका के खिलाफ खेलेगा।

क्या होगा चयन का मापदंड

इसी बीच हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर भी मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे उनकी उपलब्धता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। (Team India U-19 wins the World Cup) कप्तान ने कहा कि टीम प्रबंधन पिछले एक-दो वर्षों के प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ विकल्प चुनेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम संतुलन को ध्यान में रखते हुए ही अंतिम संयोजन तय किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

Q1. भारत ने कितनी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है?

👉 भारत ने अब तक कुल 6 बार अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

Q2. फाइनल मुकाबला कहाँ खेला गया था?

👉 अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जिम्बाब्वे के हरारे में खेला गया था।

Q3. फाइनल में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट किसने लिए?

👉 भारत की तरफ से अम्ब्रीश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।