Raipur Chakubaji News: राजधानी में फिर चाकूबाजी, आरोपी ने युवक को मारा चाकू, इलाके में सनसनी का माहौल

Ads

Raipur Chakubaji News: राजधानी में फिर चाकूबाजी, आरोपी ने युवक को मारा चाकू, इलाके में सनसनी का माहौल

Chakubaji In Raipur/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी अपराध की घटनाएँ जारी
  • आदतन अपराधी हरा सोनू ने युवक पर चाकू से हमला किया
  • घटना सीसीटीवी में कैद, आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज

रायपुर: Raipur Chakubaji News Today राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद भी अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है, यहां लगातार अपराधी चाकूबाजी, लूटपाट जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अब राजधानी से सामने आया है। जहां एक आदतन अपराधी ने एक युवक को चाकू मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Raipur Chakubaji News Today जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथ पारा का है। बताया जा रहा है कि आदतन अपराधी हरा सोनू युवक के कान को चाकू से काट दिया। जिसके बाद वो मौके से फरार हो गया। आदतन अपराधी हरा सोनू पर है 8 से ज़्यादा अपराध दर्ज हैं। घटना अब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद पहली हत्या

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए हाल ही में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की गई थी। इसके बावजूद हत्या का मामला थमा नहीं है। इससे पहले 30 जनवरी को समता कॉलोनी में दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इन्हें भी पढ़े:-

यह घटना कहाँ हुई है?

यह घटना रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथ पारा में हुई है।

आरोपी कौन है?

आरोपी का नाम हरा सोनू है, जिस पर 8 से अधिक अपराध दर्ज हैं।

घटना में क्या हुआ?

आरोपी ने युवक के कान पर चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गया।