Home » Breaking News » Files and Cash Stolen from Panchayat Office in Rajim, Chhattisgarh; Investigation Underway
Rajim Panchayat Bhawan Theft : पंचायत भवन के तिजोरी से कैश गायब और आंगन में जली मिलीं सरकारी फाइलें, आखिर क्या छिपाना चाहते थे गुनहगार?
Ads
छत्तीसगढ़ के राजिम ब्लॉक में ग्राम पंचायत भवन से चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने सभी फाइल और शासकीय दस्तावेज चोरी कर आग लगा दी और साथ में 11 हजार रुपए नकद भी ले गए। ग्रामीणों ने घटना का आरोप वर्तमान सरपंच के पति पर लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गरियाबंद :Rajim Panchayat Bhawan Theft छत्तीसगढ़ के राजिम से चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत भवन में किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ने भवन से सभी फाइल और शासकीय दस्तावेज गायब कर उन्हें आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, भवन से 11 हजार रुपए नकद चोरी होने की भी जानकारी मिली है।ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में वर्तमान सरपंच के पति पर आरोप लगाया है।
सभी फाइल और शासकीय दस्तावेज गायब
मिली जानकारी के अनुसार, मामला ग्राम पंचायत कुर्रा के गोबरा नवापारा का है। पंचायत भवन में चोरी करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने सभी फाइल और शासकीय दस्तावेज चोरी कर भवन परिसर में आग लगा दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि चोरी के साथ-साथ 11 हजार रुपए नकद भी गायब हैं। उन्होंने इस घटना का आरोप वर्तमान सरपंच के पति पर लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।